खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ने पांचवें वनडे में सांत्वना जीत दर्ज की, श्रीलंका ने 3-2 से जीती श्रृंखला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने श्रृंखला 3-2 से अपनी झोली में डाली।
श्रीलंका ने श्रृंखला 3-2 से अपनी झोली में डाली।
आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 161 रन का लक्ष्य मिला लेकिन उसे छह विकेट पर 164 रन तक पहुंचने में बड़ी मुश्किल हुई, हालांकि वह 63 गेंद रहते जीत दर्ज करने में सफल हुई।
श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 50 रन कर दिया था लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने नाबाद 45 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
कैरी ने मार्नस लाबुशेन के साथ पांचवें विकेट के लिये 51 रन जोड़े और फिर कैमरोन ग्रीन के साथ सातवें विकेट के लिये नाबाद 43 रन की भागीदारी निभायी। ग्रीन 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंकाई टीम इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद 43.1 ओवर में 160 रन पर सिमट गयी। उसके लिये चामिका करूणारत्ने और पदार्पण कर रहे प्रमोद मदूशान ने नौंवे विकेट के लिये 58 रन की भागीदारी निभाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
एक समय टीम का स्कोर आठ विकेट पर 85 रन था, जब यह जोड़ी क्रीज पर उतरी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)