खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया आखिरी मैच जीतकर फिर से बना नंबर एक

आस्ट्रेलिया के सामने 146 रन का लक्ष्य था। उसने मार्श के नाबाद 39 रन की मदद से तीन गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की।

इंग्लैंड ने श्रृंखला 2-1 से जीती। उसने रविवार को दूसरा मैच जीतकर नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली थी लेकिन दो दिन के अंदर उसने इसे गंवा दिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने धीमी शुरुआत से उबरकर 44 गेंदों पर तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 55 रन बनाये जिससे उनकी टीम छह विकेट पर 145 रन बनाने में सफल रही। यह श्रृंखला का सबसे कम स्कोर था। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने चार ओवर में केवल 20 रन देकर एक विकेट लिया।

जो डेनली के आखिरी क्षणों में बनाये गये 19 गेंदों पर नाबाद 29 रन से इंग्लैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

यह भी पढ़े | US Open 2020: रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी.

आस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान आरोन फिंच (39) और मार्कस स्टोइनिस (26) की पारियों से एक समय उसका स्कोर एक विकेट पर 70 रन था लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ाने से 13वें ओवर में स्कोर पांच विकेट पर 100 रन हो गया।

लेग स्पिनर आदिल राशिद (21 रन देकर तीन) ने फिंच, ग्लेन मैक्सवेल (छह) और स्टीवन स्मिथ (तीन) को आउट करके आस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया था। मार्श और एस्टन एगर (नाबाद 16) ने 46 रन की भागीदारी करके आस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचाया।

इंग्लैंड को मैच में स्टार बल्लेबाज जोस बटलर और नियमित कप्तान इयोन मोर्गन की कमी खली। आस्ट्रेलिया भी तेज गेंदबाज पैट कमिन्स और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के बिना उतरा था।

इन दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)