विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने महिलाओं के साथ हुए व्यवहार के लिये कतर के समक्ष विरोध दर्ज कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के विभाग ने महिलाओं के साथ हुए व्यवहार को अपमानजक तथा बेहद अनुचित करार दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के विभाग ने महिलाओं के साथ हुए व्यवहार को अपमानजक तथा बेहद अनुचित करार दिया है।

उस उड़ान से ऑस्ट्रेलिया में अपने घर लौट रहीं वोल्फगैंग बैबेक ने कहा कि महिलाओं की उम्र की परवाह किये बगैर उन्हें विमान से उतार दिया गया।

यह भी पढ़े | Pakistan: फैसलाबाद में 15 लोगों ने 6 दिनों तक 2 बहनों के साथ किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो.

बैबेक ने एबीसी को बताया, ''महिलाएं जब वापस लौटीं तो उनमें से अधिक या संभवत: सभी गुस्से में थीं। उनमें से एक युवा महिला रो रही थी। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह हुआ क्या है।''

बैबेक ने कहा, ''उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें कपड़े उतारकर जांच के लिये कहा गया ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं उनमें से किसी ने बच्चे को जन्म तो नहीं दिया। ''

यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका के बीच रक्षा मंत्री स्तर पर हुई वार्ता, चीन और पाकिस्तान की बढ़ी चिंता.

वहीं, हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन ने एक बयान में कहा कि नवजात के लावारिस मिलने के बाद चिकित्सा पेशेवर उसकी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे और उसकी मां से सामने आने का अनुरोध किया गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\