विदेश की खबरें | आस्ट्रेलियाः सिडनी में खालिस्तान दुष्प्रचार कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी की एक नगर परिषद ने अगले महीने प्रस्तावित खालिस्तान दुष्प्रचार कार्यक्रम को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया। मीडिया में शुक्रवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलबर्न, 12 मई आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी की एक नगर परिषद ने अगले महीने प्रस्तावित खालिस्तान दुष्प्रचार कार्यक्रम को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया। मीडिया में शुक्रवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गई।

द ऑस्ट्रेलिया टुडे अखबार ने खबर में कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर कार्रवाई करते हुए ब्लैकटाउन सिटी में ‘‘सिख फॉर जस्टिस’’ समूह को कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति नगर परिषद ने वापस ले ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 मई को क्वाड सम्मेलन में शिरकत के लिए सिडनी की यात्रा का कार्यक्रम है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस इसकी मेजबानी करेंगे।

नगर परिषद ने एक बयान में कहा है, ‘‘परिषद ने आज सुबह इस 'बुकिंग' को रद्द कर दिया है, क्योंकि यह परिषद की नीति के विरुद्ध है। ’’

बयान के अनुसार शहर में लगे कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर को अनुमति के अभाव में हटा दिया गया है।

खबर में कहा गया है कि विक्टोरिया स्थित समूह के खिलाफ जांच भी जारी है।

खबर में इस मामले से संबंधित एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ‘‘बेहिसाब पैसे के लेन-देन के संबंध में हम जांच कर रहे हैं ।’’

यह घटनाक्रम पिछले हफ्ते सिडनी के एक प्रमुख हिंदू मंदिर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को विरुपित किए जाने की घटना की पृष्ठभूमि में सामने आया है। देश में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की इस नई घटना को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक तत्वों ने अंजाम दिया था।

मार्च में अल्बनीस की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने उनके साथ हिंदू मंदिरों पर लगातार हमलों का मुद्दा उठाया था और अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\