ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैटलिन फ़ोर्ड और हेली रासो ने गोल दागे। खिताब के प्रबल दावेदारों अमेरिका, जर्मनी और ब्राजील के बाहर हो जाने से ऑस्ट्रेलिया के पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।
टूर्नामेंट का सह आयोजक ऑस्ट्रेलिया शनिवार को ब्रिसबेन में होने वाले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह अच्छी खबर है कि उसकी स्टार स्ट्राइकर सैम केर ने पिंडली की चोट से उबर कर वापसी कर ली है। उन्होंने 75,784 दर्शकों के सामने जब 80वें मिनट में मैदान पर कदम रखा तो उनके प्रशंसकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। केर इस टूर्नामेंट में पहली बार मैच खेलने के लिए उतरी।
फोर्ड ने 29वें मिनट में मैरी फाउलर के पास पर गोल करके ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई जबकि रोसो ने 70वें मिनट में इसे दोगुना किया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY