खेल की खबरें | धीमी ओवर गति के लिए आस्ट्रेलिया पर 40 प्रतिशत जुर्माना, चार डब्ल्यूटीसी अंक भी कटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां संपन्न दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में चार अंक काटे गए।

मेलबर्न, 29 दिसंबर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां संपन्न दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में चार अंक काटे गए।

आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने पाया कि आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके हैं जिसके बाद टिम पेन की टीम को यह सजा सुनाई गई। भारत ने दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीता।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहित के नियम 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़ा है, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खेलने के हालात के नियम 16.11.2 के अनुसार टीम पर प्रत्येक कम ओवर फेंकने के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया जाता है। नतीजतन, आस्ट्रेलिया के कुल अंकों से चार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक काट दिए गए। ’’

आईसीसी ने कहा, ‘‘पेन ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’’

ये आरोप मैदानी अंपायरों ब्रूस आक्सेनफोर्ड और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर गेरार्ड एबूड ने लगाए थे।

आस्ट्रेलिया (0.766) जीते हुए प्रतिशत अंकों के आधार पर अभी शीर्ष पर चल रहा है जबकि उसके बाद (0.722) और न्यूजीलैंड (0.625) का नंबर आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें