देश की खबरें | भारत के साथ प्रौद्योगिकी गठजोड़ बढ़ा रहा है आस्ट्रेलिया : मेरिस पेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मेरिस पेन ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलिया बेंगलूरू में नये महावाणिज्य दूतावास तथा महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करके भारत के साथ अपने प्रौद्योगिकी गठजोड़ को मजबूत बना रहा ।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मेरिस पेन ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलिया बेंगलूरू में नये महावाणिज्य दूतावास तथा महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करके भारत के साथ अपने प्रौद्योगिकी गठजोड़ को मजबूत बना रहा ।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ ही घंटे पूर्व आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन ने बेंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने के आस्ट्रेलिया की योजना की घोषणा की थी ।

वहीं, पेन ने अपने बयान में कहा कि नया महावाणिज्य दूतावास भारत के विविधतापूर्ण नवोन्मेष करने वाले लोगों, तकनीकीविदों और उद्यमियों के साथ आस्ट्रेलिया के संबंधों को गहरा बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ बेंगलूरू में नया महावाणिज्य दूतावास तथा महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति के लिये उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करके आस्ट्रेलिया, भारत के साथ प्रौद्योगिकी गठजोड़ को मजबूत बना रहा है ।’’

पेन ने कहा कि यह महावाणिज्य दूतावास दुनिया के एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र में आस्ट्रेलिया के कारोबार को समर्थन देगा ।

उन्होंने कहा कि अगले एक अरब इंटरनेट उपयोग करने वालों में आधे भारत से होने का अनुमान है और बेंगलूरू में केंद्रित भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था वर्ष 2025 तक बढ़कर 1000 अरब डालर तक हो सकती है।

भारत और आस्ट्रेलिया के समग्र सामरिक गठजोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारा वर्तमान गठजोड़ और द्विपक्षीय अनुदान कार्यक्रम इन संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत