खेल की खबरें | भारत की फिटनेस समस्याओं के बावजूद आस्ट्रेलिया को फायदा नहीं , कहा लियोन ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि चौथे टेस्ट से पहले भारत के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी मेजबान टीम फायदे की स्थिति में नहीं है ।

ब्रिसबेन, 13 जनवरी आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि चौथे टेस्ट से पहले भारत के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी मेजबान टीम फायदे की स्थिति में नहीं है ।

लियोन ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को कहा ,‘‘ मैं यह नहीं कहूंगा कि आस्ट्रेलिया फायदे की स्थिति में है । भारत को कुछ बड़े खिलाड़ियों की कमी खल रही है लेकिन उसके पास काफी प्रतिभाशाली टीम है ।’’

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज हरफनमौला रविंद्र जडेजा के चोटिल होने से भारत को दूसरे दर्जे के गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरना होगा ।

लियोन ने कहा ,‘‘ हमें अपनी तैयारी की चिंता होनी चाहिये । उनके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है । गाबा की पिच हमारी गेंदबाजी के अनुकूल है और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे ।’’

आस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 55 में से 33 टेस्ट जीते, 13 ड्रॉ खेले और आठ गंवाये हैं जबकि एक मैच टाई रहा ।

लियोन ने कहा ,‘‘ हमारा यहां शानदार रिकार्ड है । टीम आत्मविश्वास से भरी है और हम सकारात्मक क्रिकेट खेलना जानते हैं । लेकिन सिर्फ उसके भरोसे नहीं बैठ सकते । हमें पता है कि भारतीय टीम कितनी प्रतिभाशाली है और श्रृंखला जीतने को लालायित भी ।’’

ऋषभ पंत के बल्लेबाजी गार्ड को मिटाने के प्रयास के कारण आलोचना झेल रहे स्टीव स्मिथ का बचाव करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ मैं वाकई बहुत दुखी हूं जिस तरह से हर कोई उसे निशाना बना रहा है ।उसने 80 के करीब टेस्ट जीते हैं और हर टेस्ट में वह ऐसा करता आया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उस टेस्ट में हमें आगे बल्लेबाजी नहीं करनी थी लेकिन वह फिर भी बल्लेबाजी के बारे में सोच रहा था । वह मेरी मदद के लिये भी ऐसा करता आया है ।वह देख रहा था कि मुझे गेंद कहां डालनी है और क्या रफ्तार होनी चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\