देश की खबरें | 29 अगस्त : हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देश दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | State Bank of India: दिनेश कुमार खारा हो सकते हैं एसबीआई के अगले चेयरमैन, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश.

1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।

1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

यह भी पढ़े | भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव, भगवान ने चाहा तो जल्द ठीक हो जाऊंगी: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1898 : गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।

1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1905 : भारतीय हाकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म।

1947 : भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।

1974 : चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।

1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।

1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित।

2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ़ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

2018 : भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।

एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\