देश की खबरें | 28 अगस्त : मायावती को फोर्ब्स ने दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में जगह दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
यह भी पढ़े | JEE Main 2020: कोरोना वायरस के कारण 10 शिफ्ट में होंगी जेईई की परीक्षा.
1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छपा।
यह भी पढ़े | India-China LAC Row: विदेश मंत्रालय ने कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा से सेना के हटने से बात बनेगी.
1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।
1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म।
1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
1914 : पहला विश्व युद्ध शुरू।
1916 : प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
1956 : इंग्लैड ने क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्जा जमाया।
1972 - साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीय करण बिल पारित।
1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।
1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।
2008 : अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)