देश की खबरें | 2 अगस्त : विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था।
दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था।
देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
यह भी पढ़े | अमर सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।
1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।
1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगलि वेंकय्या का जन्म।
1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।
1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।
1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।
1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
1990 : इराक ने कुवैत पर हमला किया।
1990 : इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।
1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।
1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2001 : पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।
एकता एकता
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

