देश की खबरें | ऑडियो क्लिप मनगढंत है,कांग्रेस हताशा में काम कर रही है :भाजपा ने राजस्थान प्रकरण पर कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने उन ‘ऑडियो क्लिप’ को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई भाजपा ने उन ‘ऑडियो क्लिप’ को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है।
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम रहने को लेकर हताशा में है।
यह भी पढ़े | JAC Jharkhand Board 12th Result 2020 Declared: झारखंड बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक.
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सचिन पायलट के बगावत करने के शीघ्र बाद कहा था कि ‘एक घर में बर्तन होते हैं, तो वे बजते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस मनगढ़ंत ऑडियो से इन बर्तनों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। ’’
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1733 नए मामले सामने आए, अबतक राज्य में 1084 लोगों की हुई मौत.
पात्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस अपना घर नहीं चला पाने का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई जगजाहिर है।’’
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत तथा कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की। दरअसल, राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की काथित साजिश से जुड़ी दो ‘ऑडियो क्लिप’ सामने आई है।
सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस महामारी के दौरान कांग्रेस सरकारें गिराने में व्यस्त हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन ऑडियो रिकार्डिंग में उनकी आवाज नहीं है और वह किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)