एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो स्वतंत्र निदेशकों, वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने विभिन्न क्षेत्रों में दो स्वतंत्र निदेशकों और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है।

जरुरी जानकारी | एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो स्वतंत्र निदेशकों, वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, दो जुलाई एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने विभिन्न क्षेत्रों में दो स्वतंत्र निदेशकों और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है।

बैंक ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्र निदेशकों में एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी जोखिम और नियामक प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ नंदकुमार सरवड़े और दूसरे मानव पूंजी रणनीति में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले जगजीत मंगल प्रसाद हैं।

इसके अलावा, बैंक ने योगेश जैन को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), विवेक त्रिपाठी को मुख्य ऋण अधिकारी (सीसीओ) और धवन शाह को प्रमुख (वाणिज्यिक बैंकिंग) नियुक्त किया है।

बैंक ने बयान में कहा कि अविनाश शरण को प्रमुख (शाखा बैंकिंग) और अरविंद बुटोला को राष्ट्रीय व्यापार प्रमुख (क्रेडिट कार्ड और असुरक्षित ऋण) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय अग्रवाल ने कहा, “नई नियुक्तियां और हमारे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्नत भूमिकाओं में कदम रखना, अधिक विविधतापूर्ण भारत की सेवा करने, स्थिरता के साथ पैमाने का प्रबंधन करने और ‘समझदारी’, ‘ईमानदारी’ और ‘जिम्मेदारी’ के माध्यम से स्थायी मूल्य बनाने की हमारी तत्परता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ बैंक, मुंबई को सभी व्यावसायिक परिचालनों के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित करना जारी रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).