खेल की खबरें | अटवाल की नजरें विनधैम चैंपियनशिप में 10 साल बाद फिर खिताब जीतने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल की विनधैम चैंपियनशिप में 10 साल पहले खिताब जीतने की यादें अब भी ताजा हैं और वह इस हफ्ते होने वाले टूर्नामेंट में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे।

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका), 11 अगस्त भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल की विनधैम चैंपियनशिप में 10 साल पहले खिताब जीतने की यादें अब भी ताजा हैं और वह इस हफ्ते होने वाले टूर्नामेंट में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे।

यूरोपीय चैंपियनशिप टूर (2002) पर जीतने दर्ज करने वाले पहले भारतीय और कोर्न फैरी टूर (तत्कालीन नेशनवाइड टूर, 2008 में) में जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय अटवाल 2010 में विनधैम चैंपियनशिप जीतकर पीजीए टूर पर जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय बने थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 से पहले Rishabh Pant बने टिकट कलेक्टर, साथी खिलाड़ियों के चेक किए टिकट, देखें मजेदार वीडियो.

वह 2003 में एशियाई टूर में 10 लाख डॉलर की इनामी राशि के आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय बने थे और 2004 में पीजीए टूर कार्ड हासिल करने वाले भी पहले भारतीय थे।

अटवाल को 50 बरस को होने में तीन साल हैं लेकिन अटवाल नई चुनौती के लिए तैयार हैं और वह है 50 साल से अधिक का चैंपियन्स टूर।

यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा न्यूजीलैंड.

अटवाल ने कहा, ‘‘मैं चैंपियन्स टूर पर जीत दर्ज करने वाला भी पहला भारतीय बनना चाहता हूं।’’

अटवाल 2010 में विनधैम में सोमवार को होने वाले क्वालीफायर के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचे थे और बाद में खिताब जीता था जो पीजीए टूर पर कभी कभार की देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (विनधैम चैंपियनशिप जीतना) शानदार था। ’’

अटवाल को इस साल प्रायोजक की छूट पर 13 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\