देश की खबरें | अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल को मिल सकता है एक और कार्यकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ अधिवक्ता के. के. वेणुगोपाल को भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में एक और कार्यकाल मिल सकता है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह सूचना दी।

नयी दिल्ली, 28 जून वरिष्ठ अधिवक्ता के. के. वेणुगोपाल को भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में एक और कार्यकाल मिल सकता है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह सूचना दी।

सूत्रों ने कहा कि अंतिम निर्णय एक या दो दिन में लिया जाएगा।

वेणुगोपाल का एक वर्ष का वर्तमान कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है।

अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल सामान्य रूप से तीन साल का होता है। जब 2020 में अटॉर्नी जनरल के रूप में वेणुगोपाल का पहला कार्यकाल समाप्त होना था, तो उन्होंने सरकार से उनकी बढ़ती आयु को ध्यान में रखते हुए एक वर्ष का कार्यकाल देने का अनुरोध किया था। वह 91 वर्ष के हैं।

पिछले वर्ष भी वेणुगोपाल का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।

वेणुगोपाल उच्चतम न्यायालय में चर्चित मामलों को संभाल रहे हैं और सरकार उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें एक और कार्यकाल दे सकती है।

हालांकि इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है कि उन्हें कितने समय के लिए फिर से इस संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाएगा।

कानून मंत्रालय ने सरकार को सूचित किया है कि उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है और इस पद पर नियुक्ति की आवश्यकता है।

उन्होंने पहली बार 1 जुलाई, 2017 को मुकुल रोहतगी के स्थान पर केंद्र सरकार के शीर्ष कानूनी अधिकारी, अटॉर्नी जनरल के रूप में पदभार संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now