बरेली में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक इलाके में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बरेली (उप्र), 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareli) के बारादरी (Baradari) थाना क्षेत्र के एक इलाके में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार (Rape) का प्रयास किया. पुलिस (Police ) ने मंगलवार (Tuesday) को यह जानकारी दी.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी आठ वर्ष की एक अन्य बच्ची के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोप में जेल जा चुका है . उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल गुप्ता (Vishal Gupta) ने रविवार (Sunday) की रात आठ बजे फिर से आठ साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार का प्रयास किया. यह भी पढे: Tumakuru Rape Case: तुमकुरु दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कर्नाटक में भारी प्रदर्शन
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार (Ravindra Kumar) ने बताया कि विशाल गुप्ता के खिलाफ थाना बारादरी में पॉक्सो अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.एसपी ने बताया कि रविवार की रात आठ साल की बच्ची का पिता अपनी बेटी को किराने की दुकान पर बैठने को कह कर खाना खाने गया था, इसी बीच जगतपुर में रहने वाला विशाल गुप्ता (30) वहां पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा और इस बीच बच्ची की मां वहां पहुंच गई तो विशाल कपड़े पहनकर भाग निकला.
व्यापारी ने पत्नी और बेटी के साथ थाने में जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि विशाल 2019 में आठ साल की एक अन्य बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में जेल जा चुका है.मलिक ने कहा कि 14 महीने जेल में बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

