विदेश की खबरें | रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में हमलों में 28 लोगों की मौत: मास्को समर्थित अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उनके अनुसार, दोनों देशों की सेनाओं ने बीती रात एक दूसरे पर ड्रोन दागे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उनके अनुसार, दोनों देशों की सेनाओं ने बीती रात एक दूसरे पर ड्रोन दागे।

मास्को (रूस) समर्थित गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने बताया कि यूक्रेन में आंशिक कब्जे वाले खेरसोन क्षेत्र के छोटे शहर साडोव में शुक्रवार को यूक्रेन के हमले में 22 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल हो गये।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, साल्डो ने कहा कि शहर पर यूक्रेनी सैन्य बलों ने पहले फ्रांस निर्मित बम गिराये और फिर अमेरिका से मिली ‘हिमारस’ मिसाइल दागी।

यूक्रेन में ही (रूस के) आंशिक कब्जे वाले लुहांस्क क्षेत्र में रूसी गवर्नर लियोनिड पासेचनिक ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र की राजधानी लुहांस्क (लुहांस्क की राजधानी का नाम भी लुहांस्क है) में शुक्रवार को यूक्रेन के मिसाइल हमले के बाद मलबे से दो और शव निकाले गये ।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी।

पासेचनिक ने शनिवार को बताया कि इस हमले में 60 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र में शनिवार को ‘शोक दिवस ’ घोषित कर दिया।

यूक्रेन ने इन दोनों हमलों में से किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू