एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर हमला कर दिया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उंगली उठाई है।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता पर हमला

कोलकाता, 19 जनवरी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर हमला कर दिया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उंगली उठाई है।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के भाटपारा इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के नेता आसिम रॉय पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि गोलियां रॉय को नहीं लगी जिसके बाद बंदूकधारियों ने उन्हें एक रिवॉल्वर की बट से मारा। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रॉय ने संवाददाताओं से कहा कि वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘बैरकपुर में भाजपा के एक प्रभावशाली नेता ने मुझे मारने की साजिश रची है। लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं को कमजोर नहीं कर सकते।’’

हालांकि, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा है।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी की लोकप्रियता से ‘डर’ गयी है और इसीलिए इस तरह के हमले कर रही है।

घोष ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).