देश की खबरें | त्रिपुरा में माकपा के वरिष्ठ नेता पर हमला, पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उसकी केंद्रीय समिति के सदस्य बादल चौधरी पर दक्षिण त्रिपुरा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

अगरतला, तीन मार्च विपक्षी दल माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उसकी केंद्रीय समिति के सदस्य बादल चौधरी पर दक्षिण त्रिपुरा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमले में चौधरी घायल हो गए और उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चौधरी राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री हैं।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

माकपा ने कहा कि यह हमला तब हुआ जब चौधरी और अन्य पार्टी नेता यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर मनिरामपाड़ा गांव में एक कार्यक्रम कर रहे थे।

वाम दल ने कहा कि भाजपा का प्रशय पाए गुंडों का एक समूह बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया जिसमें चौधरी घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान