देश की खबरें | विधायक के वाहन पर हमला, हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक काली प्रसाद के वाहन पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोलियां चलायीं। घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 17 नवंबर पड़ोसी देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक काली प्रसाद के वाहन पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोलियां चलायीं। घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 (हत्‍या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

इस संबंध में देवरिया के पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। फिलहाल आधा दर्जन से ज्‍यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि सोमवार की शाम लक्ष्‍मी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने विधायक के वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्‍त कर दिया। विधायक का कहना है कि उनके वाहन पर गोली चलीयी गई।

यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.

पुलिस ने बताया कि सलेमपुर क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रसाद सोमवार की रात करीब आठ बजे चकरवा-बहोरदास में पार्टी के एक कार्यकर्ता से मिलकर सलेमपुर लौट रहे थे। रास्ते में भरौली-सलेमपुर मार्ग पर बरसीगांव के पास प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शामिल कुछ युवक पटाखे फोड़ रहे थे। विधायक का कहना है कि जुलूस के पास ही कुछ अज्ञात युवकों ने उनके वाहन पर गोलियां चलायीं, जिससे उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया।

पुलिस की फोरेंसिक टीम इस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू