विदेश की खबरें | माली के तीन शहरों में सैन्य शिविरों पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन सैन्य शिविरों में कई देशों के सैनिक रह रहे हैं।

इन सैन्य शिविरों में कई देशों के सैनिक रह रहे हैं।

अभी तक इन हमलों की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमलों के तौर तरीकों से इनके पीछे जेहादी संगठन अलकायदा के होने की आशंका जतायी जा रही है।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं जो बाइडन.

कीडाल के निवासी सुलेमान मोहम्मद अली ने कहा कि उसने सैन्य शिविर की ओर से दस से अधिक धमाकों की आवाज सुनी। इस शिविर में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक और ऑपरेशन बारखाने से जुड़े फ्रांसीसी सैनिक रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने तीनों शहरों पर हुए हमलों की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े | SCO Heads of Government Summit Today: भारत की अध्यक्षता में पहली बार आयोजित होगी SCO बैठक, प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम इमरान खान नहीं होंगे शामिल.

उन्होंने कहा कि सोमवार को कीडाल स्थित सैन्य शिविरों पर रॉकेट से हमले किये गए तथा गाओ और मेनाका में भी इसी प्रकार के हमले हुए।

उन्होंने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

इससे अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

अभी तक किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमले के तरीकों को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि इसके पीछे जिहादी संगठन अलकायदा का हाथ हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\