एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला, 34 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इतुरी प्रांत के कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘शव अभी भी घटनास्थल पर हैं, और स्वयंसेवी उन्हें सामूहिक कब्र में दफनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे हम कैथोलिक चर्च के परिसर में तैयार कर रहे हैं।’’

विदेश की खबरें | पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला, 34 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इतुरी प्रांत के कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘शव अभी भी घटनास्थल पर हैं, और स्वयंसेवी उन्हें सामूहिक कब्र में दफनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे हम कैथोलिक चर्च के परिसर में तैयार कर रहे हैं।’’

इससे पहले निकटवर्ती गांव मचोंगानी पर हुए हमले में कम से कम पांच अन्य लोग मारे गए थे।

यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे किया गया।

ऐसा माना जाता है कि दोनों हमले ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एडीएफ) के सदस्यों द्वारा किए गए हैं।

कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया की खबरों में मृतकों की संख्या 40 से अधिक बताई गई है।

इतुरी में डीआरसी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो ने चर्च पर हमले में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

एडीएफ एक विद्रोही समूह है, जिसका इस्लामिक स्टेट से संबंध है। यह युगांडा और कांगो के बीच सीमा क्षेत्र में सक्रिय है, तथा नियमित रूप से नागरिक आबादी के खिलाफ हमले करता रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).