एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एटीएस ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में पिस्तौल, 28 कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने भंडारा जिले के एक युवक के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 28 कारतूस जब्त किए और उसे गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एटीएस ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में पिस्तौल, 28 कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया

नागपुर, 14 दिसंबर महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने भंडारा जिले के एक युवक के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 28 कारतूस जब्त किए और उसे गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एटीएस की नागपुर इकाई ने बुधवार को यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर भंडारा जिले की पावनी तहसील के भुयार गांव में एक घर पर छापा मारा और आरोपी शुभम शंभारकर के पास से हथियार और कारतूस बरामद कर लिए।

एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंभारकर (22) हथियार बेचने की कोशिश कर रहा था। एटीएस के मुताबिक वह शराब की अवैध बिक्री भी करता है।

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके घर की तलाशी के दौरान अधिकारियों को एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 28 कारतूस मिले। उसके खिलाफ पावनी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि शंभारकर का एक रिश्तेदार रेलवे परिसरों में चोरी की घटनाओं में शामिल था। उन्होंने कहा कि पुलिस युवक के कॉल डेटा रिकॉर्ड को खंगालकर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे हथियार और कारतूस किस तरह मिले।

अधिकारियों ने यह दावा भी किया कि शंभारकर पिस्तौल दिखाकर स्थानीय लोगों को धमकाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).