देश की खबरें | आन लाइन धोखाधड़ी करने वाले चीनी नागरिक को एटीएस ने गिरफतार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक चीनी नागरिक को एक गिरोह के साथ मिलकर सक्रिय सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

लखनऊ, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक चीनी नागरिक को एक गिरोह के साथ मिलकर सक्रिय सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

यह इन सिम का उपयोग कर ऑनलाइन बैंक खाते शुरू करता था और फिर बड़ी रकम हस्तांतरित करता था ।

बुधवार को यहां उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बान जारी कर बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सुन जी यींग उर्फ डेविड, चीन का निवासी है, उसे 26 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है ।

उप्र एटीएस द्वारा बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि एटीएस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग आपराधिक साजिश के तहत झूठे दस्तावेजों का उपयोग करके सिम प्राप्त कर रहे हैं, फिर इन सिम का उपयोग कर ऑनलाइन बैंक खाते शुरू कर रहे हैं और पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। यह पैसा आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था।

बयान में बताया गया कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग गलत नाम और पते का उपयोग कर रहे थे। इससे पहले एटीएस ने इस संबंध में 14 भारतीयों और दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार चीनी अभियुक्तों के बयान और सबूतों के आधार पर इस चीनी नागरिक (सुन जी यींग) का नाम सामने आया और इसे 26 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है ।

बयान में कहा गया कि आरोपी का बिजनेस वीजा जनवरी 2021 में समाप्त हो गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी