एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | एटलेटिको की हार, रीयाल मैड्रिड ने कम किया अंकों का अंतर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अभी शीर्ष पर काबिज एटलेटिको को लेवांटे ने 2-0 से हराया जिससे उसका लीग में 11 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान भी थम गया। इसके बाद रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से पराजित किया जो उसकी लगातार चौथी जीत है।

खेल की खबरें | एटलेटिको की हार, रीयाल मैड्रिड ने कम किया अंकों का अंतर

अभी शीर्ष पर काबिज एटलेटिको को लेवांटे ने 2-0 से हराया जिससे उसका लीग में 11 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान भी थम गया। इसके बाद रीयाल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से पराजित किया जो उसकी लगातार चौथी जीत है।

इस परिणाम से रीयाल मैड्रिड और एटलेटिको के बीच केवल तीन अंक का अंतर रह गया है। एटलेटिको ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है। एटलेटिको के 23 मैचों में 55 और रीयाल के 24 मैचों में 52 अंक हैं। तीसरे नंबर पर काबिज बार्सिलोना (22 मैचों में 46) भी उनसे ज्यादा दूर नहीं है।

कैसेमिरो ने 65वें मिनट में टोनी क्रूस के क्रास पर हेडर से गोल करके रीयाल मैड्रिड को महत्वपूर्ण जीत दिलायी। रीयाल ने करीम बेंजेमा, सर्जियो रामोस और एडेन हेजार्ड जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बावजूद यह जीत दर्ज की।

इससे पहले लेवांटे के खिलाफ एटलेटिको अपना विजय अभियान जारी रखने में नाकाम रहा। लेवांटे की तरफ से जोस लुईस मोरालेस और जार्ज डि फ्रुटोस ने गोल किये। यह एटलेटिको की दिसंबर के बाद पहली हार है। उसने पिछले एक साल से भी अधिक समय में अपने मैदान पर पहली बार का स्वाद चखा।

अन्य मैचों में वेलेंसिया ने मनु वालेजो और केविन गामिरो के गोल की मदद से सेल्टा विगो को 2-0 से हराया। एल्ची ने दानी काल्वो के पहले हाफ में किये गये गोल की बदौल्त इबार को 1-0 से पराजित किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).