विदेश की खबरें | अटलांटा की इमारत में गोलीबारी, एक की मौत, चार ज़ख्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अटलांटा पुलिस ने बताया कि वेस्ट पीचट्री स्ट्रीट में स्थित एक इमारत में गोलीबारी हुई।
अटलांटा पुलिस ने बताया कि वेस्ट पीचट्री स्ट्रीट में स्थित एक इमारत में गोलीबारी हुई।
पुलिस ने एक ईमेल में बताया कि किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है और यह ‘अप्रत्याशित स्थिति” है।
पुलिस ने कहा कि वह संदिग्ध की तलाश में जुटी है और यह भी पता लगा रही है कि वहां गोलीबारी में घायल हुआ कोई और शख्स है या नहीं।
चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि पांचवें व्यक्ति को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने एक शख्स की तस्वीर जारी की है और उसके बारे में माना जा रहा है कि उसने ही गोलीबारी की है।
अधिकारियों ने लोगों से इस शख्स के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है।
वेस्ट पीचट्री स्ट्रीट में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंच गए हैं। साथ में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)