एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | एथलेटिक बिलबाओ ने विलारीयाल को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैंपियन्स लीग में यंग ब्वायज के खिलाफ पिछले मैच में 4-1 की जीत दर्ज करने वाले विलारीयाल को स्पेनिश लीग में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम अंक तालिका में 13वें स्थान पर चल रही है।

खेल की खबरें | एथलेटिक बिलबाओ ने विलारीयाल को हराया

चैंपियन्स लीग में यंग ब्वायज के खिलाफ पिछले मैच में 4-1 की जीत दर्ज करने वाले विलारीयाल को स्पेनिश लीग में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम अंक तालिका में 13वें स्थान पर चल रही है।

इस बीच विलारीयाल के गेरार्ड मोरेनो को मांसपेशियों में चोट के कारण पहले हाफ के बीच में ही मुकाबले से हटना पड़ा। डिफेंडर युआन फॉयथ भी मांसपेशियों में समस्या के कारण दूसरे हाफ में हट गए।

एथलेटिक के लिए दोनों हाफ में राउल गार्सिया और इकेर मुनियन ने एक-एक गोल किया जिससे टीम 16 अंक के साथ सातवें स्थान पर चल रही है। वह शीर्ष पर चल रहे रीयाल सोसीदाद से चार अंक पीछे है।

एथलेटिक के एलेक्स बेरेनगुएल की 82वें मिनट में पेनल्टी किक को विलारीयाल के गोलकीपर गेरोनिमो रुली ने रोक दिया।

विलारीयाल की ओर से एकमात्र गोल फ्रांसिस कोकेलिन ने 32वें मिनट में किया।

वेलेन्सिया ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में दो गोल दागकर 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मालोर्का को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि अलावेस ने केडिज को 2-0 से हराकर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की।

एल्शे ने इस्पानयोल के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).