जरुरी जानकारी | एथर एनर्जी अपने पहले उत्पाद एथर450 को बंद करेगी, 450 एक्स, 450 प्लस से बदलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप एथर एनर्जी ने अपने पहले उत्पाद एथर 450 को बंद करने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप एथर एनर्जी ने अपने पहले उत्पाद एथर 450 को बंद करने का फैसला किया है।

कंपनी ने कहा कि वह एथर 450 को 450 एक्स और 450 प्लस से बदलने जा रही है। इनका निर्माण भी इसी मंच पर किया गया है। साथ ही इन मॉडलों की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षमताओं को बेहतर किया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

कंपनी ने एथर 450 को 2018 में पेश किया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह बेंगलुरु और चेन्नई दोनों जगह 28 नवंबर से एथर 450 की बिक्री बंद करने जा रही है।

यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.

बयान में कहा गया है कि इससे एथर एनर्जी का पहला चरण पूरा हो जाएगा। अब कंपनी श्रृंखला डी वित्तपोषण के जरिये वृद्धि के नए चरण में प्रवेश करेगी।

एथर एनर्जी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने कहा, ‘‘हमारा पहला मॉडल एथर 450 चार साल तक लगातार शोध एवं विकास का नतीजा था। एथर 450 के डिजाइन और अन्य खूबियों से मिले अनुभव तथा वाहन मालिकों से मिली प्रतिक्रिया की मदद से हमने एथर 450 एक्स और एथर 450 प्लस को आकार दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी