खेल की खबरें | अथर्व के नाबाद 164 रन, विदर्भ ने आंध्र प्रदेश को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के 123 गेंद में नाबाद 164 रन की बदौलत विदर्भ ने गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप ए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।

मुंबई, नौ दिसंबर सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के 123 गेंद में नाबाद 164 रन की बदौलत विदर्भ ने गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप ए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।

गेंदबाजी का फैसला करने के बाद विदर्भ ने आंध्र को 41.4 ओवर में आठ विकेट पर 287 रन ही बनाने दिये।

इस लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अथर्व ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 15 चौके और पांच छक्के जमाये। 21 साल के इस खिलाड़ी को गणेश सतीश (43) और यश राठौड़ (नाबाद 44 रन) का अच्छा साथ मिला। राठौड़ ने मैच में तीन विकेट भी लिये।

आंध्र के लिये सी आर ज्ञानेश्वर (93) शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अंबाती रायुडू (53) और पिन्निती तपस्वी (45) ने भी उपयोगी योगदान किया।

इससे पहले यश ठाकुर (74 रन देकर तीन विकेट) और आदित्य सरवटे (45 रन देकर तीन विकेट) ने तीन तीन विकेट जबकि आदित्य ठाकरे ने आंध्र के दो विकेट झटके।

फिर अथर्व की आक्रामक बल्लेबाजी से मैच एकतरफा हो गया।

अन्य मैचों में हिमाचल प्रदेश ने हरफनमौला प्रदर्शन से जम्मू कश्मीर पर 63 रन की जीत हासिल की जबकि ओडिशा ने गुजरात को तीन विकेट से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\