एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | काबुल में पुलिस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि पश्चिमी काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाये गए एक चुंबकीय बम में विस्फोट से दो अधिकारियों की मौत हो गई और एक नागरिक घायल हो गया।

विदेश की खबरें | काबुल में पुलिस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत

पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि पश्चिमी काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाये गए एक चुंबकीय बम में विस्फोट से दो अधिकारियों की मौत हो गई और एक नागरिक घायल हो गया।

फरमार्ज़ ने बताया कि दक्षिणी काबुल में भी शनिवार सुबह पुलिस की कार से लगे एक बम के फटने से दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पूर्वी काबुल में एक तीसरा चुंबकीय बम विस्फोट हुआ, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

शहर में कम से कम दो अन्य विस्फोटों की भी खबरें हैं, लेकिन पुलिस ने इसको लेकर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया।

काबुल में हुए हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है।

इस्लामिक स्टेट समूह ने हाल के महीनों में राजधानी में कई हमले किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).