देश की खबरें | सोमालिया में होटल पर आतंकवादी हमले में कम से कम छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। काहिरा होटल को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। होटल में सामुदायिक नेता और सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। काहिरा होटल को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। होटल में सामुदायिक नेता और सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

सामुदायिक नेता और सैन्य अधिकारी आतंकवादी समूह अल-शबाब के खिलाफ सरकार के हमले में तालमेल बनाने में जुटे थे।

विस्फोट के बाद होटल में घुसे हमलावरों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई और दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन अब्दुल्लाई ने एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर बताया, “हमले में दो जाने-माने सामुदायिक नेताओं सहित छह लोग मारे गए।”

उन्होंने बताया कि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में होटल के ऊपर काले धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। विस्फोट से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

हालांकि, अल-शबाब अक्सर अफ्रीकी राष्ट्र में सरकारी अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर बमबारी और हमले करता रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान