एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सड़क हादसों में कम से कम नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने बताया कि रविवार अपराह्न रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा निवासी कुंवर सेन (40) और संभल जिले के जहांगीरपुर कुंड निवासी डोरीलाल (32) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में जा रहे थे ।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सड़क हादसों में कम से कम नौ लोगों की मौत

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने बताया कि रविवार अपराह्न रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा निवासी कुंवर सेन (40) और संभल जिले के जहांगीरपुर कुंड निवासी डोरीलाल (32) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में जा रहे थे ।

उन्होने बताया कि इसी बीच दीवना और गुलरिया के बीच अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों रिश्ते में साले-बहनोई थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

इस बीच, आगरा पुलिस ने बताया कि शहर में शनिवार को एक वाहन और मोटरसाइिकल की भिड़ंत में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी । यह घटना शनिवार की रात 12 बजे के बाद हुयी ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान अंकित राठौड़ (18), हर्ष राठौड़ (18) और प्रेम राठौड़ (20) के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उधर, सहारनपुर पुलिस ने बताया कि जिले मे थाना देवबंद क्षेत्र में शनिवार की देर रात बजरी से भरे ट्रक के पलट जाने की घटना में ट्रक चालक की मौतत हो गई ।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मनोज कुमार के रूप में की गयी है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों की दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर एक सडक हादसे मे मोत हो गयी । उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की पहचान गोरव मुस्तकीम ओर इसरार के रूप में की गयी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).