विदेश की खबरें | मैनहट्टन कार्यालय भवन में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जांच से जुड़े दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि संदिग्ध की पहचान नेवादा निवासी शेन तमुरा के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जांच से जुड़े दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि संदिग्ध की पहचान नेवादा निवासी शेन तमुरा के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने बताया कि पार्क एवेन्यू कार्यालय भवन में गोलीबारी की सूचना मिलने पर शाम करीब साढ़े छह बजे आपातकालीन दल को घटनास्थल पर भेजा गया। इस भवन में देश की कुछ शीर्ष वित्तीय कंपनियों और नेशनल फुटबॉल लीग के कार्यालय स्थित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें पुलिस अधिकारी कार्यालय भवन के अंदर तलाशी लेते नजर आ रहे है।
मेयर ने बताया कि वह हताहतों के परिवार और प्रियजनों से मिलने अस्पताल जा रहे हैं।
जिस भवन में गोलीबारी हुई वह एक व्यस्त इलाके में स्थित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

