एजेंसी न्यूज

Taiwan: ताइवान के अस्पताल में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत

‘क्रैथॉन’ तूफान से बुरी तरह प्रभावित पिंगटंग प्रांत के एक अस्पताल में आग लगी. बताया जाता है कि आग के कारण धुआं फैल गया और दम घुटने से आठ लोगों की जान चली गई. घटना की फिलहाल जांच की जा रही है.

Taiwan: ताइवान के अस्पताल में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत
Representational Image | PTI

‘क्रैथॉन’ तूफान से बुरी तरह प्रभावित पिंगटंग प्रांत के एक अस्पताल में आग लगी. बताया जाता है कि आग के कारण धुआं फैल गया और दम घुटने से आठ लोगों की जान चली गई. घटना की फिलहाल जांच की जा रही है. अस्पताल से दर्जनों अन्य मरीजों को सुरक्षित निकालकर पास के शरण स्थलों में ले जाया गया. मरीजों को निकालने और आग बुझाने में चिकित्साकर्मियों तथा दमकल कर्मियों की सहायता के लिए सैनिकों को बुलाया गया.

प्रांत में दोपहर को मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के साथ तूफान ने दस्तक दी है और द्वीप के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. ताइवान के मौसम अधिकारियों के अनुसार, ‘क्रैथॉन’ ने प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग में दस्तक दी और हवा की गति 126 किलोमीटर प्रति घंटा थीं. पिछले पांच दिनों में तूफान के प्रभाव के कारण हुई बारिश से द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से जलमग्न हो गए हैं, जिससे पर्वतीय या निचले इलाकों के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी. वहीं, द्वीप के आस-पास के स्कूल और सरकारी दफ्तर दो दिनों से बंद हैं और सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. यह भी पढ़ें : अमेरिका के सिएटल सेंटर में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया गया

मौसम प्रशासन ने काऊशुंग और पिंगटंग के लोगों को सलाह दी है कि जब तूफान का केंद्र उनके क्षेत्र से गुजरे तो वे बाहर न निकलें. काऊशुंग के प्रशासकों ने इससे पहले भी संभावित विनाशकारी हवाओं के प्रभाव से बचने के लिए क्षेत्र के निवासियों से सुरक्षित जगह पर आश्रय लेने का आग्रह किया था. तूफान के प्रभाव से 126 किलोमीटर प्रति घंटे के वेग से तेज हवाएं और 162 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).