China Highway Collapse: दक्षिणी चीन में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत
मीझोउ शहर प्रशासन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया जिससे 23 वाहन एक गड्ढे में गिर गए. एक सरकारी बयान के अनुसार, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं.
मीझोउ शहर प्रशासन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया जिससे 23 वाहन एक गड्ढे में गिर गए.
एक सरकारी बयान के अनुसार, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं. गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में पिछले दो हफ्तों में बारिश और बाढ़ आने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है. पिछले सप्ताहांत प्रांत की राजधानी गुआंगझोऊ में एक तू्फान में पांच लोगों की मौत हुई थी.
ऐसा प्रतीत होता है कि बारिश के कारण राजमार्ग के नीचे की जमीन धंस गई और इस वजह से सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने वहां एक बड़ा गड्ढा देखा. यह भी पढ़ें : VIDEO: चीन में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़क धंसने से 24 लोगों की मौत, देखें कुदरत के कहर का वीडियो
स्थानीय मीडिया में जारी वीडियो और तस्वीरों में घटनास्थल पर धुआं निकलता और आग लगी दिखाई दे रही है. इसके साथ ही घटनास्थल पर गाड़ियों का ढेर नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

