एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी में भारत के कम से कम 21 पदक पक्के

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी के बीच प्रतिभागियों की संख्या कम रहने की वजह से दुबई में होने वाली एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में ड्रॉ खुलने के बाद भारत के कम से कम 21 पदक पक्के हो गए हैं ।

देश की खबरें | एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी में भारत के कम से कम 21 पदक पक्के

नयी दिल्ली, 20 अगस्त कोरोना महामारी के बीच प्रतिभागियों की संख्या कम रहने की वजह से दुबई में होने वाली एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में ड्रॉ खुलने के बाद भारत के कम से कम 21 पदक पक्के हो गए हैं ।

भारत का 73 सदस्यीय दल टूर्नामेंट में भाग लेगा जिसमें पुरूष वर्ग में दो और महिला वर्ग में भी जूनियर और युवा दो टीमें उतरेंगे । टूर्नामेंट में 250 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं ।

पदक दौड़ में पहुंचे 21 में से नौ ने सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है ।

भारतीय दल टुकड़ों में रवाना हुआ है क्योंकि खिलाड़ियों की कोरोना जांच रिपोर्ट अलग अलग समय पर मिली है ।कल 23 का दल रवाना हुआ तो सुबह 25 मुक्केबाजों ने दुबई की उड़ान ली । बाकी 25 शाम को रवाना होंगे ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ अभी जो 25 सदस्य बचे हैं , उनमें अधिकांश सहयोगी स्टाफ के सदस्य हैं ।

इस टूर्नामेंट में 18 देशों के मुक्केबाजों को भाग लेना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों की वजह से कई टीमों ने या तो नाम वापिस ले लिया या छोटा दल भेजा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).