विदेश की खबरें | इजराइल के जवाबी हमले में गाजा में कम से कम 198 लोगों की मौत: फलस्तीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा पट्टी पर शासित चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल पर अभूतपूर्व हमला करते हुए हजारों रॉकेट दागे जबकि दर्जनों लड़ाके अति सुरक्षित सीमा को भेदकर इजराइल में घुस गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गाजा पट्टी पर शासित चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल पर अभूतपूर्व हमला करते हुए हजारों रॉकेट दागे जबकि दर्जनों लड़ाके अति सुरक्षित सीमा को भेदकर इजराइल में घुस गए।

इसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की जिसके तहत गाजा में हवाई हमले किए गए। इसके बाद वहां मृतकों और घायलों का यह आंकड़ा सामने आया है।

हमास के चरमपंथी अब भी इजराइल में हमले कर रहे हैं। इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम 70 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ की गणना के अनुसार, इजराइली अस्पतालों में कम से कम 561 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें कम से कम 77 की हालत गंभीर है।

गाजा में हताहतों की संख्या के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हमास द्वारा जारी किए गए वीडियो में कम से कम तीन इजराइलियों को जिंदा पकड़ा हुए देखा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\