एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा में पिछली रात इजराइली हवाई हमले में कम से कम 17 लोग मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं जब 10 माह से जारी लड़ाई में संघर्षविराम पर पहुंचने के लिए नयी वार्ता शुरू हो रही है। अमेरिका, कतर और मिस्र को कोई समझौता हो जाने की आस है लेकिन महीनों से अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद भी संबंधित पक्षों के बीच कई मुद्दों पर फासला बना हुआ है।

विदेश की खबरें | गाजा में पिछली रात इजराइली हवाई हमले में कम से कम 17 लोग मारे गये
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं जब 10 माह से जारी लड़ाई में संघर्षविराम पर पहुंचने के लिए नयी वार्ता शुरू हो रही है। अमेरिका, कतर और मिस्र को कोई समझौता हो जाने की आस है लेकिन महीनों से अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद भी संबंधित पक्षों के बीच कई मुद्दों पर फासला बना हुआ है।

मंगलवार देर रात एक हमला मध्य गाजा के नुसीरत शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुआ। समीप के अल-अक्स मारटियर्स अस्पताल के अनुसार इस हमले में दो से 11 साल तक की उम्र के पांच बच्चों और उनके माता-पिता की मौत हो गयी।

एपी के एक संवाददाता के अनुसार, इन शवों के चिथड़े-चिथड़े हो गये और दो साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया।

अस्पताल के अनुसार, माघाजी शरणार्थी शिविर में बुधवार को तड़के हुए एक हमले में चार लोगों की जान चली गयी तथा कई अन्य घायल हो गये।

स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात सेवा के अनुसार, दक्षिणी खान युनूस शहर में चार लोगों के शव मिले हैं । मंगलवार देर शाम हमले में उनकी मौत हुई।

आपात सेवा का कहना है कि बीत लाहिया शहर में भी इजराइली हमले में दो लोगों की मौत हो गयी एवं पांच अन्य घायल हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).