विदेश की खबरें | सुलावेसी द्वीप के पास इंडोनेशियाई नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 19 लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

बुटोन तलाश एवं बचाव अभियान के प्रमुख मोहम्मद अराफाह ने बताया कि नौका दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में बुटोन सेंट्रल रीजेंसी के लांतो गांव से लागी गांव जा रही थी।

लकड़ी की नौका में 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन उसमें 40 लोग सवार थे।

अराफाह ने बताया कि बचावकर्ता 19 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और 15 लोगों के शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि छह लोगों को बचा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में रबड़ की तीन नौकाओं, मछलियां पकड़ने वाली दो नौकाओं और छह गोताखोरों को तैनात किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\