एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सूडान के उत्तरी दारफुर में जारी संघर्ष में कम से कम 13 बच्चों की मौत : यूनिसेफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूनिसेफ ने रविवार को एक बयान में कहा कि बच्चों की उम्र छह से 17 वर्ष के बीच थी।

विदेश की खबरें | सूडान के उत्तरी दारफुर में जारी संघर्ष में कम से कम 13 बच्चों की मौत : यूनिसेफ
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूनिसेफ ने रविवार को एक बयान में कहा कि बच्चों की उम्र छह से 17 वर्ष के बीच थी।

स्थानीय समाचार पत्र 'सूडान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, सूडानी सेना ने शुक्रवार को उत्तरी दारफुर की राजधानी अल फाशिर से लगभग 70 किलोमीटर पूर्व में स्थित अल कुमा शहर के एक बाजार को निशाना बनाकर हवाई हमले किए।

सूडान ट्रिब्यून समाचार पोर्टल के अनुसार, मेलिट शहर में हुए हवाई हमलों में कम से कम 45 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

अप्रैल 2023 में राजधानी खार्तूम में सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच युद्ध शुरू हुआ था और यह पूरे देश में फैल गया है। दारफुर में विशेष रूप से भीषण संघर्ष देखा गया है।

सूडान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि शेल्डन येट ने कहा, "बच्चों पर ये हमले अस्वीकार्य हैं। युद्ध या नागरिक संघर्ष में बच्चों की कोई भूमिका नहीं होती है, लेकिन सूडान में संघर्ष के चलते सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों को ही उठाना पड़ रहा है।"

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से 20,000 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).