विदेश की खबरें | पूर्वी कांगो में खदान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विद्रोहियों द्वारा नियुक्त दक्षिण किवु के ‘वाइस-गवर्नर’ दुनिया मसुम्बुको ब्वेन्गे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि काबरे क्षेत्र की लुहिही खदान ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा’’ के चलते बुधवार देर रात ढह गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विद्रोहियों द्वारा नियुक्त दक्षिण किवु के ‘वाइस-गवर्नर’ दुनिया मसुम्बुको ब्वेन्गे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि काबरे क्षेत्र की लुहिही खदान ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा’’ के चलते बुधवार देर रात ढह गई।

दक्षिण किवु के पूर्व में स्थित इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन अक्सर होते रहते हैं। दक्षिण किवु रवांडा की सीमा से सटा हुआ है। कालेहे क्षेत्र में 2023 में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई थी।

ब्वेन्गे ने कहा कि चूंकि लुहिही एक अवैध खदान है इसलिए वहां कई अनियमितताएं थीं और श्रमिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

विद्रोही अर्धसैनिक समूह ‘एम23’ के सत्ता में आने से पहले दक्षिण किवु के गवर्नर रहे जीन-जैक्स पुरुसी ने खदान के ढहने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और मलबे में फंसे कई शवों को अभी तक निकाला नहीं जा सका है।

विद्रोहियों द्वारा नियुक्त ब्वेन्गे ने कहा कि कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CR Ticketless Commuters Penalty: मुंबई डिविजन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सेंटल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 9,509 पैसेंजर्स से एक दिन में वसूला 71.38 लाख रुपये का जुर्माना

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक