देश की खबरें | पहलगाम हमले के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में सहायक अध्यापिका निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पांडेय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि प्राथमिक विद्यालय, मालोघाट, चोपन में कार्यरत जेबा अफरोज ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पहलगाम हमले और आगरा में गुलफाम की हत्या के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पांडेय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि प्राथमिक विद्यालय, मालोघाट, चोपन में कार्यरत जेबा अफरोज ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पहलगाम हमले और आगरा में गुलफाम की हत्या के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं।
बीएसए ने बताया कि अफरोज ने सोशल मीडिया एकाउंट पर “देश के वफादार हमेशा मुसलमान रहे हैं, गद्दार तो हमेशा संघी ही रहे हैं” जैसे विवादास्पद पोस्ट किए थे।
उन्होंने बताया कि अफरोज का उक्त आचरण सरकारी सेवक आचरण एवं शिक्षक की गरिमा के प्रतिकूल है।
पांडे ने कहा कि उक्त शिक्षिका को निलंबित करने के साथ ही प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी, म्योरपुर को सौंपी गई है तथा उन्हें 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करने का निदेश दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

