देश की खबरें | दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने के आरोपी सहायक मोटर वाहन निरीक्षक को केरल सरकार ने बर्खास्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने और उसे परेशान करने के आरोपी एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक को शुक्रवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। आरोपी की पत्नी ने जून में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।

तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त केरल सरकार ने दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने और उसे परेशान करने के आरोपी एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक को शुक्रवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। आरोपी की पत्नी ने जून में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।

राज्य के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने यहां मीडिया को बताया कि सहायक मोटर वाहन निरीक्षक एस किरण कुमार के खिलाफ कार्रवाई केरल सिविल सेवा नियम, 1960 के अनुसार की गई है। राजू ने कहा, ‘‘सरकार ने उसे सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है। उसकी महिला विरोधी एवं असामाजिक गतिविधियों ने राज्य सरकार और मोटर वाहन विभाग की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है और इसलिए केरल सिविल सेवा नियम, 1960 के तहत कार्रवाई की गई है।’’

किरण कुमार की पत्नी विस्मया 21 जून को कोल्लम जिले के सस्थमकोट्टा में अपने घर के स्नानगृह में मृत पाई गई थी। विस्मया के माता-पिता एवं भाई ने आरोप लगाया था कि कुमार ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और उसे परेशान किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कुमार को तभी से सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

मंत्री ने कहा कि विभाग ने घटना के संबंध में पूछताछ की और आरोपी एवं अन्य गवाहों की बात सुनने के बाद कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मामले के आरोपी और अन्य गवाहों को सुनने के बाद यह फैसला किया गया। विभाग ने पाया कि उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप सही हैं।’’

राजू ने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम राज्यभर में एक संदेश भेजेगा ताकि विस्मया की तरह किसी और की मौत नहीं हो। आत्महत्या करने से एक दिन पहले विस्मया ने अपने संबंधियों को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजे थे, जिसमें उसने कुमार द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। विस्मया ने सोशल मीडिया ऐप पर अपनी तस्वीरें भी भेजी थीं, जिनमें उसके शरीर पर पीटे जाने के कारण पड़े निशान दिख रहे थे।

विस्मया के पिता ने एक टीवी चैनल को बताया था कि 2020 में शादी के दौरान कुमार को सोने के 100 सिक्के और एक एकड़ से अधिक जमीन के अलावा 10 लाख रुपये की कार दहेज के रूप में दी गई थी, लेकिन कुमार को कार पसंद नहीं आई और वह 10 लाख रुपए नकद चाहता था। उन्होंने कहा कि जब कुमार को बताया गया कि उसे नकद राशि देना संभव नहीं है, तो उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान