एजेंसी न्यूज

Assembly Elections 2023 Dates Announced: EC का ऐलान, MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में 7 से 30 नवंबर के बीच डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

Assembly Elections 2023 Dates Announced: EC का ऐलान, MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में 7 से 30 नवंबर के बीच डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2023 Dates (Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2023 Dates Announced: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट, जानें कब होगी मतगणना- VIDEO

इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की. कुमार ने कहा कि आयोग ने चुनावी राज्यों का दौरा कर वहां राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया.

उन्होंने बताया कि इन चुनावी राज्यों में कुल 679 विधानसभा क्षेत्रों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं जिनमें करीब 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, इन पांच राज्यों में 60 लाख से अधिक मतदाता 18 से 19 साल के आयु वर्ग के हैं जो पहली बार मतदान करेंगे.

कुमार ने कहा कि चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रयास किए गए हैं. उन्होंने पांचों राज्यों के मतदाताओं विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं शहरी मतदाताओं का आह्वान किया कि वे मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा. इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा.

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है.

हक ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).