देश की खबरें | विधानसभा उपचुनाव : मतदान के दौरान उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में छिटपुट हिंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सात राज्यों में 13 सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सात राज्यों में 13 सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया।

मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था।

निर्वाचन आयोग के ‘वोटर टर्नआउट ऐप’ के अनुसार, तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम मतदाताओं ने मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के बाद, पहली बार हो रही चुनावी प्रक्रिया में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर शामिल हैं।

उत्तरांखड, बिहार और पश्चिम बंगाल को छोड़कर, बाकी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मंगलौर के लिब्बरहेड़ी में बूथ संख्या 53-54 पर दो पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड