देश की खबरें | असम: दो हज़ार मेगावाट का सुबनसिरी बांध बाढ़ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर एनएचपीसी की दो हजा़र मेगावाट सुबनसिरी बांध परियोजना के बिजली घर की सुरक्षा दीवार नदी में जल स्तर वृद्धि के कारण ढह गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नार्थ लखीमपुर (असम), 25 सितंबर असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर एनएचपीसी की दो हजा़र मेगावाट सुबनसिरी बांध परियोजना के बिजली घर की सुरक्षा दीवार नदी में जल स्तर वृद्धि के कारण ढह गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना शनिवार की रात सुबनसिरी नदी के उफान पर होने के कारण हुई। हालांकि, कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को बिजलीघर से बाहर निकाल लिया है।

एनएचपीसी के एक अधिकारी ने कहा, ''अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से सुबनसिरी बांध में पानी की मात्रा बढ़ने से बिजलीघर की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया।''

एनएचपीसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बिजलीघर के निर्माण कार्य के अंतिम चरण में होने वाले नुकसान को खतरा माना जा रहा है, जो लगभग तैयार है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को परियोजना की एक डायवर्जन सुरंग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ था।

एनएचपीसी के सलाहकार ए.एन. मोहम्मद के अनुसार, सुरंग में भूस्खलन का मुख्य सुबनसिरी परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now