देश की खबरें | असम: दो लाख का इनामी शिकारी काला गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गैंडे के एक संदिग्ध शिकारी को करीब एक साल तक पीछा करने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन असम के दरांग जिले में हिरासत से कथित तौर पर भागने के प्रयास में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 16 दिसंबर गैंडे के एक संदिग्ध शिकारी को करीब एक साल तक पीछा करने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन असम के दरांग जिले में हिरासत से कथित तौर पर भागने के प्रयास में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने भागने के प्रयास के तहत एक पुलिसकर्मी की छाती में हाथ की केहुनी से हमला करके उसे घायल कर दिया।

उन्होंने कहा कि शिकारी की पहचान अब्दुल मतिन उर्फ काला के रूप में हुई है, जिसे बृहस्पतिवार रात में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक राइफल और कारतूस बरामद किये गये हैं।

पुलिस के विशेष महानिदेशक जी पी सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ करीब एक साल तक पीछा करने के बाद अब्दुल मतिन उर्फ काला को दरांग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काला जनवरी 2022 में एक गैंडे के शिकार में शामिल रहे मुख्य अपराधियों में से एक था।’’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने हमें ओरंग के पास छिपाकर रखे गये हथियारों के स्थान के बारे में बताया। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, उसने उस पुलिसकर्मी को धक्का दिया, जो उसे पकड़े हुए था और भागने का प्रयास किया।’’

अधिकारी ने कहा कि रुकने के लिए कहे जाने के बावजूद वह भागता रहा, जिसके कारण पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जो उसके पैर में लगी, लेकिन उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी