एजेंसी न्यूज

असम: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

असम में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि बिस्वनाथ जिले के बालिजान इलाके में शुक्रवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर 30 फुट गहर खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए.

असम: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 23 अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

तेजपुर/नागांव, 23 जनवरी: असम में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि बिस्वनाथ जिले के बालिजान इलाके में शुक्रवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर 30 फुट गहर खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए. उन्होंने बताया कि चारों 'भारतीय स्टेट बैंक' कर्मचारी कार में थे. मृतकों की पहचान विशाल राज और रामेश्वर ओरंग के तौर पर हुई है, ये दोनों बालिजान शाखा के कर्मचारी थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसडीआरफ के कर्मियों ने शनिवार सुबह वाहन और दो शव बरामद किए. वहीं स्थानीय कर्मियों ने दो लोगों को बाहर निकाला.

वहीं, नागांव जिले के तेलियागांव इलाके में करीब 40 यात्रियों को ले जा रही एक बस कोयले से लैस एक ट्रक से राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर शुक्रवार रात टकरा गए. पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए और उनमें से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में तीर्थयात्री सवार थे, जो कामरूप जिले के शिवसागर से मिर्जा लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बलिया जिले के रेवती-बैरिया मार्ग पर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, छह घायल

हादसे से कई घंटे तक मार्ग पर भारी जाम लग गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागांव के रंगूल में शनिवार को ट्रक के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).