एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम राइफल्स और आबकारी विभाग ने मिजोरम में 33.75 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम राइफल्स और मिजोरम आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग ने एक संयुक्त अभियान में 33.75 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की और इस संबंध में राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | असम राइफल्स और आबकारी विभाग ने मिजोरम में 33.75 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की

आइजोल, सात अप्रैल असम राइफल्स और मिजोरम आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग ने एक संयुक्त अभियान में 33.75 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की और इस संबंध में राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग ने हुन्थर वेंग क्षेत्र में मंगलवार को अभियान चलाया और 75 ग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।

इस बीच पुलिस के एक बयान में कहा गया कि राज्य पुलिस और असम राइफल्स ने अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 के दौरान छह करोड़ रुपये मूल्य की 23.6 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन गोलियां बरामद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).