देश की खबरें | असम : बच्चों के सामने महिला से दुष्कर्म, आरोपी तेजाब डालकर फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर उसके दो बच्चों के सामने दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सिलचर, 29 जनवरी असम के कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर उसके दो बच्चों के सामने दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी 28 वर्षीय चालक है और पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के घर में घुस आया और उसने महिला के दो बच्चों के सामने कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि वह महिला पर तेजाब डालकर वहां से भाग गया।
महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने अपने पत्नी के हाथ और पैर बंधे देखे।
पुलिस ने कहा कि घटना 22 जनवरी की है और मामला अगले दिन दर्ज किया गया।
महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)